जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर तथा क्षेत्र मे अवैध रुप से जुए के बडे बडे बडे फड संचालित हो रहे, पुलिस द्वारा छुटपुट कार्यवाही कर अपने कार्य की औपचारिकता पूर्ण कर इति श्री कर ली जाती है।सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगा रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकडने मे सफलता तो पा ली लेकिन पुलिस को चकमा देकर कई जुआडी मौके से भागने मे भी सफल रहे। पुलिस ने कुल 8,050 रुपये नगद, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली थी कि मुहल्ला कटरा स्थित एक मस्जिद के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुची पुलिस टीम ने घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए हिरदेशाह निवासी सानू व रफीक, तोपखाना निवासी सोएब व नितिन तथा कटरा निवासी इनायत को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते, मालफड़ के 5,850 रुपये और अलग-अलग जेबों से 2,200 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।