जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। कृषि योग्य जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी से की। मोहल्ला रावतान निवासी आयुष गुप्ता ने उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी कृषि योग्य जमीन मौजा माडरी हरक्का और नैनपुरा में है जिसके सह खातेदार रामकुमार पुत्र राधेश्याम निवासी माडरी हैं उक्त मेरी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं जब वह खेती को जोतने बखरने जाते हैं तो वह गाली गलौज कर मारपीट करने लगते हैं तथा जान से मारने की धमकी भी देते हैं।