ठड़ेश्वरी मन्दिर की रासलीला में भक्त प्रहलाद की लीला ने बांधा समां

उरई (जालौन)। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डेश्वर जी के सानिध्य में चल रही रासलीला के छठवें दिन भक्त प्रहलाद की प्रेरक लीला का मंचन किया गया। वृन्दावन धाम से पधारे कलाकारों ने रासलीला के संचालक श्री देवेन्द्र वशिष्ठ के निर्देशन में जब भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु की कृपा का जीवंत चित्रण किया, तो उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो उठे। उल्लेखनीय है कि ठड़ेश्वरी मन्दिर में वर्ष 2005 से नववर्ष के अवसर पर यह रासलीला निरंतर आयोजित की जा रही है, जिसका शुभारंभ 16 दिसम्बर से होकर 25 दिसम्बर तक चलता है। इसके उपरांत 25 दिसम्बर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जो 31 दिसम्बर तक चलेगी। कथा के परीक्षित अजय बाजपेई व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता बाजपेई हैं। महन्त श्री सिद्ध रामदास महामण्डेश्वर जी ने सभी श्रद्धालुओं से इन धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर जीवन को पुण्यवान बनाने की अपील की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x