स्पोर्ट में लगे बैक स्टे को क्षति ग्रस्त होनेसे एक टावर टूटा, दो क्षतिग्रस्त

आटा। कस्बा आटा में आटा अकोडी मार्ग के किनारे खेतो में लगे 2 लाख 20 हजार की उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की लाइन के टावर में लगा बैक स्टे के क्षतिग्रस्त होने से गुरुवार के तड़के सुबह एक टावर जमीन पर गिर पड़ा जबकि खिंचाव के कारण दो टावरों का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही किसी भी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नही हुया। टावर गिरने से चार गावो के ट्यूबवेल की लाइन के भी खम्बे टूट कर आटा अकोडी मार्ग पर गिर पड़े जिससे गुरुवार की सुबह आटा अकोडी मार्ग का यातायात बाधित हो गया। इसके बाद राहगीरो ने आटा उपकेंद्र में सूचना दी इसके बाद लाइन मैनो ने तार काटकर यातायात को सुचारू किया।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की 2 लाख 20 हजार की लाइन विकासखंड डकोर के बंधौली से विकासखंड महेवा के सिकरी रहमान निर्माणाधीन अवस्था मे थी। जिसमे एल सी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कार्य करा रही थी जिसमे कुछ टावरों पर तार खिंचाव भी किया जा रहा था जिसमें गुरुवार की सुबह टावर के सपोर्ट में लगे बैक स्टे को क्षतिग्रस्त होने से करीब 15 लाख की लागत से बना टावर पूरी तरह से टूट कर जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद खिंचाव से दो अन्य टावर का ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। टावर के टूटने सेआटा, अकोढ़ी, तगारेपुर और पाण्डेयपुर के किसानों की सिंचाई को जाने वाली ट्यूबवेल की लाइन के 7 खम्बे टूट कर आटा अकोडी मार्ग पर गिर पड़े थे जिससे सुबह आटा अकोडी मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन ठप होगया इसके बाद राहगीरो की सूचना पर पहुचे आटा उपकेंद्र के कर्मचारियों ने ट्यूबवेल के खम्बो और तारों को अलगकर आवागमन के लिए निकल रहे यातायात को सुचारू कराया।बोले जिम्मेदारअवर अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि तीनों टावर मिलाकर लगभग 25 लाख का नुकसान हुया है। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टावर के बैक स्टे को हटाया गया है। जिसके विरुद्ध थाना में शिकायती पत्र दे दिया है। और क्षतिग्रस्त टावर को जल्द से जल्द काम सुचारू करा दिया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x