जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर में आधा दर्जन कश्मीरी के आने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें वेरिफिकेशन के लिए बुलाकर उनकी जांच पड़ताल कर उन्हें जाने दिया। नगर में इन कश्मीरी युवक युवतियों को लेकर गुरुवार को पूरे दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा है , हिंदू संगठन ने इनकी जांच सही तरीके से कराए जाने की मांग की।
गुरुवार की सुबह नगर के एक मोहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ संदिग्ध युवक तथा महिलाये घूम रहे हैं, जिसकी गतिविधियां संदेह के घेरे में है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त आधा दर्जन महिला पुरुषों को पकड़ कर कोतवाली लाई जहां उनका आधार कार्ड लेकर सबका वेरिफिकेशन के लिए कार्रवाई की । नगर में संदिग्ध तीन पुरुष तथा तीन महिलाओं का आना आम चर्चा का विषय बना हुआ है अगर कुछ लोगों की माने तो उक्त लोग नगर में रहने के लिए कमरे की तलाश में घूम रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारीऔर बजरंग दल के नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त संदिग्धों की सही तरह से जांच की जाए। पुलिस ने बताया कि उक्त सभी कश्मीर के एक गांव निवासी हैं जिनका पता सही पाया गया।