बी०सी०एच० मिशन स्कूल, उरई में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया ईसा मसीह का जन्मोत्सव


उरई। बी०सी०एच० मिशन स्कूल के सभागार में ईसा मसीह का जन्मदिन सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संदेश देते हुए स्कूल की प्रबन्धिका किरन के० मसीह ने कहा कि ईसा मसीह का मूल संदेश प्रेम, करुणा और क्षमा का संदेश था। उन्होंने बताया कि ईसा ने अपने शिष्यों को परमात्मा से पूर्ण हृदय, आत्मा और मन से प्रेम करने तथा दूसरों के साथ प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की शिक्षा दी। ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण हेतु त्याग और सेवा का मार्ग अपनाकर लोगों को पापों से मुक्ति और शांति का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के अध्यक्ष आई०टी० मसीह ने कहा कि हमें ईसा मसीह के बताये मार्ग पर चलकर प्रेम, एकता और भाईचारे को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने स्टाफ से परस्पर सद्भाव, सहयोग और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बुराई से दूर रहकर सेवा और त्याग के भाव को जीवन में अपनाना ही सच्ची आध्यात्मिक साधना है। उपस्थित प्रमुख लोगों में मेविल मसीह, अरूण द्विवेदी, नासिरउद्दीन एड०, नफीस आलम, मैराज सिद्दीकी ‘एडवोकेट’, राशिद आलम, श्रीमती सिरिन, रोजलाईन, शालिनी जेकब, बीनूमल, शोभा. बेवी, रश्मिी, लाल सिंह, रितेश, सुनीता, विनीता जोसफ, रीता जोसफ, सुनील यादव, धीरज आदि लोग उपस्थित थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x