
उरई जालौन। समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशन पर पासी समाज के वीर योद्धा महाराजा बिजली पासी की जयंती जिला महासचिव जमालुद्दीन के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष कुसुम लता सक्सेना ने की और संचालन महेश शिरोमणि ने किया। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित किए। जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा की बिजली पासी का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। महाराजा बिजली पासी लखनऊ के निकट बिजनौर के संस्थापक और पासी समाज के वीर योद्धा थे। उन्होंने कहा कि विजली पासी 1148 ईस्वी से 1184 ई के बीच कितनी राज चौहान के समकालीन अवध के शासक रहे। उन्होंने कहा बिजली पासी एक महान भारतीय राजा थे। वे उत्तरी भारत में एक लोकप्रिय राजा के रूप में प्रसिद्ध रहे।उनके पास तीन किले के अतिरिक्त और नौ किले थे। जिनमें माती का किला, परवर किला, भटगांव किला, ओरांव किला, दादूपुर किला, पिपसंड किला आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की सोच है की पड़ा के जितने ही महापुरुषों को इतिहास को दबाया गया है उन्हें सामने लाकर उनके समाज और समुदाय को जागरूक किया जाए ताकि वह अपनी ताकत को पहचान सके और शासन सत्ता की लड़ाई में आगे आए। इस मौके जमालुद्दीन, जीवन प्रताप वाल्मीकि,महेश चंद्र विश्वकर्मा, कुसुम लता सक्सेना, महेश शिरोमणि, रामरतन प्रजापति,वेद प्रकाश यादव,संजू कठेरिया, रामबाबू कठैरिया,बब्बू राजा,आदि उपस्थित रहे।