
आटा। जी राम जी योजना के तहत कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकबरपुर इटौरा के अस्पताल परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई। शुक्रवार को सीडीओ के.के. सिंह ने सभा के दौरान कहा कि जी राम जी योजना के तहत अब 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा।उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है। सभा के दौरान जनचौपाल भी लगाई गई। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सीडीओ ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डीसी मनरेगा रामनेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने रोजगार सृजन को लेकर योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने योजना को लेकर रुचि दिखाई।महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।ग्रामीणों ने जनचौपाल आयोजन की सराहना की। इस दौरान बीडीओ कदौरा संदीप मिश्रा, प्रधान रामशंकर भास्कर सचिव मुजाहिर खान, कुनाल प्रताप सिंह रहे।