पुण्यतिथि पर सुशासन दिवस: सेवा और परोपकार से गूंजा नकेलपुरा गांव


कुठौंद। कुठौंद ब्लॉक के ग्राम नकेलपुरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी की माताजी तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. परम चतुर्वेदी की धर्मपत्नी की द्वितीय पुण्यतिथि पर सुशासन दिवस के अवसर पर भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर तीन सौ से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन ने कहा कि गरीबों और बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा किया गया यह परोपकारमय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और निश्चित रूप से पूजनीय माता जी की आत्मा भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद दे रही होगी। उन्होंने समाज के साधन संपन्न लोगों से आगे आकर ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग मौजूद रहे और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। नकेलपुरा गांव सेवा और सद्भाव की भावना से नंदगांव जैसा प्रतीत हो रहा था, जहां एक ही स्थल पर कंबल, भोजन और दवा उपलब्ध कराई जा रही थी। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होते हैं और समाज को सेवा और संवेदना का संदेश देते है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x