जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। चरसौनी से अमीटा जा रहे बाइक पर सवार चार लोग उस समय घायल हो गए जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। यह हादसा लौना गांव के आगे हुआ।
चरसौनी निवासी बाइक चालक महेंद्र कुमार 35 बर्ष अपने साथ चांदनी 32 बर्ष, रौनक 14और किरन 16 के साथ अमीटा गांव जा रहे थे जैसे ही वह हरदोई रोड से लौना गांव से थोडे दूर ही निकले कि उनका रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक खंदक में गिर गई, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ भेजा गया।