जहर खुरानी का हुआ शिकार 20बर्षीय युवक

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। शुक्रवार को सुबह लगभग साढे चार बजे गुरावती निवासी आकाश उम्र 20 वर्षीय जहर खुरानी का शिकार हो गया बस चालक ने नशे की हालत मे बेहोश युवक को गल्लामंडी के गेट पर उतारा,राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, गंभीर हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे उच्च संस्थान रिफर किया।दिल्ली से अपने घर आ रहे आकाश ने स्लीपर बस से यात्रा की जो गुरुवार की शाम दिल्ली से चला, उक्त युवक को कब और किसने और कहां अपना शिकार बनाया ये पता नही चल सका, जब वह बस से जालौन नही उतरा तो स्लीपर बस चालक तथा कंटैक्टर ने उसे देखा, और गल्ला मंडी के गेट पर उतार से चलता बने टहलने गये राहगीरो ने उसे बेहोसी की हालत मे देखा तो इसकी सूचना एंबुलेस को दी एंबुलेस से बेहोश युवक को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने गंभीर हालत को देखते हुये उसे उच्च संस्थान के लिये रिफर किया, बताया गया कि उसका बैग तथा पर्स गायब है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x