जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। जालौन के कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बापूसहाब निवासी एक महिला ने अपने जेठ और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसके मानसिक रूप से बीमार पति का अपहरण कर उसे गुप्त स्थान पर रखा गया और उसकी संपत्ति को हड़प लिया गया।जब उनसे ऐसा क्यो किये जाने का उलहना दिया तो वह गाली गलौज तथा मारपीट पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी देने गये, पुलिस पीडिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया। भारती बुलौलिया पत्नी जितेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर जेठ पुरुषोत्तम, जेठानी अर्चना, जेठ की बहू अपेक्षा तथा जेठ का पुत्र सुमित (निवासी काशीनाथ, जालौन) ने मिलकर साजिश रची। आरोप है कि इन लोगों ने उसके पति का अपहरण कर उसे एक गुप्त स्थान पर बंद कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके पति के हिस्से की31बीघा कुल जमीन में से 9 बीघा जमीन मंदिर के नाम और 18 बीघा जमीन नाबालिग पुत्र रुद्र के नाम करा कर स्वंय उसके सरंक्षक बन गये,जब उनसे इस गलत कार्य का विरोध किया और सच्चाई सामने लाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
घटना से भयभीत पीड़िता ने कोतवाली जालौन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है व जमीन वापस दिलाए जाने की मांग कर रही है।