
जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन।जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रताप पुरा गांव की वाँलीवाल टीम द्वारा
जिला मुख्यालय उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के मे भाग लिया गया।जिसमे प्रतापपुरा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गरौठा टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रतापपुरा टीम के खिलाड़ियों मुदित कुशवाहा, ऋषभ मिश्रा, हर्ष श्रीवास्तव, कोमल परिहार, कपिल, छोटू पाल, मोहित परिहार एवं रिजवान ने सामूहिक प्रयास और शानदार तालमेल से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के जोशीले प्रदर्शन से स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेवी ममता स्वर्णकार ने विजेता टीम को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का विकास भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिला तथा युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ी। आयोजन समिति के प्रयासों की उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराहना की गई।