जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। स्कूल पढने गयी नावालिंग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत पीडित पिता ने कोतवाली मे की, पुलिस ने पीडित की तहरीर लेकर कार्यवाही शुरु की। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री 16 वर्षीय जालौन के छत्रसाल इंटर कॉलेज में पढ़ती है वह अपनी छोटी बहन के साथ प्रतिदिन स्कूल आया करती थी, छोटी बहन की तबीयत खराब होने के कारण 25 दिसंबर को वह घर से अकेली आई हुई थी तभी कुठौद क्षेत्र के मदनेपुरा निवासी गोविंद पुत्र तुलाराम उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गए हैं यह जानकारी उसे वहां प्रत्यक्ष दर्शीयो से मालूम हुई है, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।