जालौन के पंछी जालौनवी की रुहानी गजल की लोक प्रियता बढी

जालौन से ब्रजेश उदैनिया की रिपोर्ट

जालौन। नगर निवासी गीतकार एवं निर्देशक पंछी जालौनवी के निर्देशन में बनी रूहानी गज़ल ‘तुमसे मिलकर’ हाल ही में रिलीज की गई है, जो संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। भावनाओं से भरपूर यह गज़ल अपनी मधुर प्रस्तुति और प्रभावशाली फिल्मांकन के चलते श्रोताओं का दिल जीत रही है।
पंछी जालौनवीं पहले ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका लिखा गीत दस बहाने करके ले गई दिल लंबे समय तक श्रोताओं की जुबान पर रहा। अब उन्होंने म्यूजिक वीडीओ निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा है और उनकी यह पहली गज़ल ‘तुमसे मिलकर ‘ प्रशंसा बटोर रही है। ऑडियो करी के बैनर तले प्रस्तुत इस गज़ल को कवयित्री उर्वशी अग्रवाल उर्वी ने लिखा है। शिखा जोशी की मखमली आवाज ने गज़ल को और भी प्रभावशाली बना दिया है। परवेज अजमेरी के संगीत ने इसमें रूहानियत का रंग भर दिया है, जो सुनने वालों को सुकून का अहसास कराता है। गज़ल के वीडियो में उर्वशी अग्रवाल उर्वी, ऋषिता मित्रा और आफताब मलिक ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। निर्देशक पंछी जालौनवीं ने संगीत और कहानी के बीच संतुलन बनाते हुए भावनाओं को सुंदर तरीके से पर्दे पर उतारा है। वीडियो का फिल्मांकन भी दर्शकों को बांधे रखने में सफल है। नगर में भी इस गज़ल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पंछी जालौनवीं ने बताया कि वह आने वाले समय में कुछ और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। संगीत और निर्देशन के क्षेत्र में उनकी यह नई शुरुआत आने वाले दिनों में और भी बेहतर रचनाएं देने की उम्मीद जगा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x