घने कोहरे का कहर, पूरे दिन बेहिसाब सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। रविवार को सुबह से ही घने कोहरे और शीतलहर ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हालात ऐसे रहे कि पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो सके, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।
घने कोहरे और कंपकंपाती ठंड से पशु-पक्षी बूढे बच्चे भी बेहाल नजर आए। सड़कों, खेतों और खुले स्थानों पर जानवर ठंड से बचने के लिए इधर-उधर दुबके दिखाई दिए। वहीं बूढे और बच्चे घरों में अलाव और गर्म कपडो मे सिमटे रहे।
कड़ाके की ठंड का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। आवश्यक कार्यों को छोड़कर लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही।
हालांकि जहां एक ओर आम जनमानस ठंड से परेशान है, वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। किसानों का कहना है कि यह ठंड और कोहरा रबी की फसलों, खासकर गेहूं, चना और सरसों के लिए लाभकारी साबित होगा। खेतों में नमी बनी रहने से फसलों की बढ़वार अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x