जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ
जालौन। जालौन–बंगरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार के पीछे से मारी टक्कर, गनीमत यह रही कि इस घटना मे कोई हताहत नही हुआ, कार चालक का अनियत्रित होकर खाई मे गिरी।सोमवार को सुबह पेपर देने कार से जा रहे एक छात्र जल्दी के कारण कार को तेज रफ्तार मे चला रहा था, जैसे ही वह सुढार के पास माता मंदिर के पास पहुचा तो आगे जा रहे बाइक सवार संजीब निवासी के पीछे से टक्कर मार दी। बाइक मे टक्कर साइड से लगने से बाइक सवार सडक किनारे गिर गया उसके मामूली चोटे आई, तो वही कार सवार छात्र भी अनियंत्रित हो गया जिससे वह खंदक मे कार सहित गिर गया, गनीमत रही कि इस घटना मे कोई भी हताहत नही हुआ, पेपर होने के कारण राहगीरो ने अन्य बाहन से उसे बंगरा भेज दिया, तो वही बाइक सवार के भी मामूली चोटे होने से प्राथमिक उपचार किया गया।