जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। मुहल्ले मे एक माह से पानी न आने से मुहल्लेबासी परेशान, जेई से शिकायत करने के बाद भी समस्या का नही हुआ आज तक निस्तारण, मुहल्लवासियो ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार।
तोपखाना निवासी पंकज, अर्चना, सुशील आदि आधा दर्जन से अधिक मुहल्लेवासियो ने उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ले में डाली पाइपलाइन से एक महीने से पानी नहीं आ रहा है, इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस में भी की जे ई से भी की, लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। हम मोहल्लेवासी पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान है उक्त समस्या का जनहित मे निस्तारण करे।