


उरई जालौन। सेवा भारती जिला उरई (कानपुर प्रान्त) की इकाई द्वारा पडूली, उरई में बाल संस्कार केन्द्र एवं सिलाई केन्द्र का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जालौन श्रीमान डॉ. मनोज अवस्थी ने फीता काटकर केन्द्र का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास प्रान्त संयोजक श्री जगत नारायण जी (गुरूजी), रामराजा जी, सेवा भारती कानपुर प्रांत के संपर्क प्रमुख डॉ. सत्यम जी एवं सामाजिक आयाम प्रमुख सहित सेवा भारती के जिला मंत्री श्री मानवेन्द्र जी उपस्थित रहे। केन्द्र संयोजक योगाचार्य अरुण द्विवेदी, भानु प्रताप, शैलेन्द्र प्रजापति, श्रीमती प्रेमवती, धीरेन्द्र, आशीष एवं अजय जी सहित सैकड़ों ग्रामवासी इस अवसर के साक्षी बने। उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण विकास, महिला स्वावलंबन एवं संस्कार आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और केन्द्रों के माध्यम से बच्चों तथा महिलाओं के सर्वांगीण विकास का संकल्प व्यक्त किया।