बजट बुंदेलखंड के लिए होगा मील का पत्थर साबित: गौरीशंकर वर्मा

केन बेतवा लिंक परियोजना को मिले 2800 करोड़

बुंदेलखंड की जनता भाजपा की फिर बनाएगी सरकार

उरई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आज सदन में बजट भाषण पर बोलते हुए  कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने  जो बजट पेश किया है वह बुंदेल खंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को लूटा है। योगी सरकार ने एक्सप्रेसवे, सिंचाई परियोजनाओं सहित अन्य योजनाओं के लिए  करोड़ों का बजट देकर यहां के पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री ने इस बार पेश किए गए बजट में बुंदेलखंड के लिए बहुत बड़ी सौगातें दी हैं। यह बजट गरीबों किसानों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। समाज के सभी वर्गों की खुशहाली इस बजट से आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए बड़ा बजट दिया है इससे निश्चित रूप से बुंदेलखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां का पिछड़ापन दूर होगा। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में सिंचाई और पेयजल की बड़ी समस्या रही है। पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र में कुछ भी नहीं किया। मौजूदा सरकार  पेयजल और सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए काम कर रही है।  केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए इस बजट में 2800 करोड़ की जो धनराशि दी गई है उसे निश्चित रूप से बुंदेलखंड की यह बहुत बड़ी समस्या दूर होगी। डिफेंस कॉरिडोर हमारी एक बड़ी परियोजना है यह बुंदेलखंड के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट बुंदेलखंड के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। बुंदेलखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जिस हिसाब से बजट में यहां के लोगों के अधिकारों का ख्याल रखा गया है उसी हिसाब से आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाकर अपनी बड़ी भूमिका निभाने वाली है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि बसपा सपा की सरकारे बुंदेलखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती रही हैं यही कारण है कि बुंदेलखंड को जितना तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था वह नहीं बढ़ पाया। आज प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के लिए विशेष योजनाएं ला रही है इससे हमारे क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है। अब हम प्रदेश के अन्य जिलों की तरह विकास और प्रगति कर रहे है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x