
उरई (जालौन)। जिला बार संघ उरई जनपद जालौन के हो रहे वार्षिक चुनाव का मतदान 27 फरवरी को होना है। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद प्रचार प्रसार में ताकत झोंककर जोरों से प्रचार कर रखा है। संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी ऋतिक भी अपने समर्थन में वोट मांगने के लिए जोरों पर प्रचार में लगे है और जनपद के विभिन्न स्थानों पर जाकर सभी अधिवक्ताओं से मिलकर कर वोट और आशीर्वाद मांग रहे है। ऋतिक के विनम्र स्वभाव से हर वर्ग के अधिवक्ता वोटर प्रभावित है और उन्हें विजई होने का आशीर्वाद भी दे रहे है। संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी ऋतिक दुबे ने कोंच कालपी, जालौन, माधौगढ़ सहित आस पास के सभी जगहों पर अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ खुद जाकर वोट मांगे है जिससे लोग उनसे खासे प्रभावित है। हमेशा अपने साथियों की आवाज बुलंद करने में पहली पंक्ति में खड़े रहते है। अपने सरल, मिलनसार स्वभाव और क्रांतिकारी विचारों से ऋतिक दुबे को हर वर्ग के अधिवक्ता वोटर ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया है।उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऋतिक दुबे ने बताया कि वह हमेशा ही अपने साथियों के लिए समर्पित रहे है और आगे भी रहेंगे।अधिवक्ताओं में ऋतिक दुवे की मजबूत पकड़ होने के कारण विरोधियों के हौसले पस्त पड़े हुए हैं और अगर देखा जाए तो ऋतिक के चुनावी मैदान में फूंके बिगुल से अन्य उम्मीदवारों में खलबली मची हुई है। ऋतिक के समर्थन में वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ शुक्ला, संजीव दीक्षित, आलोक दीक्षित, राज प्रजापति, ऋषभ विदुआ, विपिन वर्मा, श्याम जी दुबे सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।