
उरई जालौन। झांसी स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 में देशभर से आए युवा विधिक प्रतिभाओं ने अपने उत्कृष्ट तर्क, शोध और न्यायिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विधि महाविद्यालय, उरई (जालौन) की टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
बचाव पक्ष से अधिवक्ता उत्कर्ष श्रीवास्तव और अनुष्का तिवारी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं अभियोजन पक्ष से भार्गवी गुप्ता और तस्कीन फातिमा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल धाराप्रवाह तर्क प्रस्तुत किए, बल्कि न्यायालयीन शिष्टाचार और गहन शोध का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह राजपूत एवं देवेंद्र सक्सेना छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें झांसी तक लेकर गए। जहां इस प्रतियोगिता में निर्णायक समिति में डॉ डीपी गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष और डॉ आर के भटनागर पूर्व प्राचार्य ने विजेता टीम की घोषणा की तो वहीं इस अवसर पर प्रो एसके राय प्राचार्य, प्रो एलसी साहू विभागाध्यक्ष, डॉ अजीत गुप्ता, डॉ अजय कुमार, डॉ अजीत सिंह एवं विनय कटियार आदि उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर प्रबंधक शरद कुमार शर्मा एवं प्रतीक गुप्ता, डॉ डीके वर्मा, अल्लुद्दीन शाह, राकेश सक्सेना, श्रीमती सुमन , धमेंद्र कुमार स्वदेश यादव के सी तिवारी, अश्वनी पुरवार समेत समस्त महाविद्यालय परिवार ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।