मैच माइंड विवाह पूर्व परामर्श केंद्र ने कराया नवदम्पति का सफल विवाह

समाज में दिया सकारात्मक संदेश

उरई जालौन। नगर क्षेत्र में संचालित मैच माइंड विवाह पूर्व परामर्श केंद्र द्वारा एक नवयुवक दम्पति सालौनी शर्मा का सफलतापूर्वक विवाह राम प्रताप सिंह के साथ संपन्न कर उन्हें हर्षोल्लास के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर केंद्र की अध्यक्षा एडवोकेट नेहा निरंजन एवं भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन के जिला प्रभारी एडवोकेट संजीव दीक्षित ने नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय, सफल एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में यह विवाह पूर्व परामर्श केंद्र दिसंबर 2025 से नगर क्षेत्र में निरंतर संचालित हो रहा है। इस अवधि में केंद्र द्वारा लगभग 12 से 15 जोड़ों के बीच चल रहे वैवाहिक विवादों का सफल समाधान कराया गया है। कई मामलों में आपसी सहमति एवं समझदारी के माध्यम से न केवल विवाद सुलझाए गए, बल्कि विवाह भी संपन्न कराए गए, जिससे संबंधित युवाओं को एक नई दिशा और स्थिर जीवन की शुरुआत मिली।

उन्होंने आगे कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ते वैवाहिक मतभेदों को कम करना, पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह केंद्र सामाजिक समरसता और पारिवारिक खुशहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x