
रेनू कोरी व गोटीराम ने एक दूसरे को माला डालकर दिया जीवन पर्यन्त संरक्षण देने का वचन
उरई (जालौन)। जनपद मुख्यालय उरई स्थित मैच माइंड विवाह पूर्व परामर्श केंद्र में एक बार फिर आपसी सहमति और समझदारी का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन, नई दिल्ली की जनपद इकाई द्वारा संचालित इस केंद्र में उत्तर प्रदेश काउंसलर/ जिला विधिक सचिव नेहा निरंजन एड० ने दोनों पक्षों के बीच विस्तार से काउंसलिंग कराई, जिससे आपसी मतभेद दूर हुए और रिश्ते को नई दिशा मिली।
काउंसलिंग के उपरांत रेनू कोरी और गोटीराम ने एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का वचन दिया। गोटीराम ने रेनू कोरी की सुरक्षा, सम्मान और सुख-सुविधाओं का जीवनपर्यंत ध्यान रखने की बात कही, वहीं रेनू कोरी ने भी हर परिस्थिति में साथ निभाने का भरोसा जताया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन के जिला प्रभारी एड० संजीव दीक्षित ने कहा कि जनपद में इस तरह की काउंसिलिंग का कार्य विधिक सचिव नेहा निरंजन द्वारा लगातार जारी रहेगा। इस तरह नगर उपाध्यक्ष उरई रितिक दुबे उर्फ शनि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।