
उरई जालौन। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली की जनपद इकाई जालौन द्वारा संचालित “मैच माइंड विवाह पूर्व परामर्श केंद्र” एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों को संवारने में सफल रहा। केंद्र पर आयोजित काउंसलिंग के दौरान एक बिछड़ा हुआ दंपत्ति पुनः एकजुट हो गया और उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली।
मिली जानकारी के अनुसार, सन्नो पत्नी रवि कुमार (पुत्री रामकुमार) और रवि कुमार (पुत्र स्व. हरपाल) के बीच काउंसलिंग की गई। मैच माइंड विवाह पूर्व परामर्श केंद्र उत्तर प्रदेश काउंसलर/जिला विधिक सचिव नेहा निरंजन के द्वारा दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कराया गया। काउंसलिंग के दौरान जिला प्रभारी संजीव दीक्षित व नगर उपाध्यक्ष उरई रितिक दुबे उर्फ शनि दुबे के बीच दोनों पक्षकारो ने अपनी-अपनी बात खुलकर रखी, जिसके बाद दोनों पक्षो के बीच समझौते के परिणामस्वरूप विश्वास पुनः स्थापित हुआ। इस भावुक क्षण में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी और जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला प्रभारी एडवोकेट संजीव दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष उरई रितिक दुबे उर्फ शनि दुबे एड सहित मानवाधिकार टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।