
कोंच। गल्ला व्यापारियों द्वारा संचालित नगर की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा कोंच में बतौर प्रतिनिधि नगर के जाने-माने समाजसेवी शैलेष सोनी को नॉमिनेट किया है।
धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा करीब इक्कीस महीने पहले 24 अगस्त 2024 को एक प्रस्ताव पारित कर शैलेष का नाम समिति में नामित सदस्य के लिए सर्वसम्मति से तय करके अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। जिलाधिकारी द्वारा 15 अप्रैल को धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव का अनुमोदन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम कोंच को निर्देशित किया गया था। शैलेष सोनी के धर्मादा में जिलाधिकारी के नामित सदस्य मनोनीत होते ही उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। गल्ला व्यापारियों का कहना है कि नव मनोनीत नामित सदस्य शैलेष संस्था की प्रगति के लिए कार्य करेंगे, ऐसी अपेक्षा है।