ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ चला अभियान, एक दर्जन ट्रक पकड़े

कालपी। अवैध रूप से गिट्टी बालू की ढुलाई में लगे ट्रकों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। विगत रात्रि अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एक दर्जन के करीब ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। इस कार्यवाही से ओवरलोड ट्रक चलवाने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। अवैध वालू परिवहन के खिलाफ रविवार रात अपर जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वालू ट्रक सीज किए गए। प्रशासन की इस कार्यवाही से वालू कारोबारियों मे हडकंप मचा है। वालू का अवैध परिवहन किसी से छिपा नही है। हालांकि कभी कभार कार्यवाही भी होती हैं पर बन्द नही हो रहा है। जिसकी बानगी कभी भी हाईवे पर देखी जा सकती हैं इसी के चलते रविवार देर रात अपर जिलाधिकारी  तथा अपर पुलिस अधीक्षक डा ईशान सोनी की अगुवाई में एसडीएम, एआरटीओ राजेश कुमार खनन अधिकारी की टीम ने कई थानो के पुलिस बल के साथ अभियान चलाया इस दौरान कदौरा तथा आटा थाना क्षेत्र में टीम के हत्थे एक दर्जन अवैध वालू से भरे ट्रक चढे थे जिन्हें सीज कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अचानक हुई कार्यवाही लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार शनिवार रात भी प्रशासनिक टीम ने अभियान चलाया था जिसमे आठ ट्रक गिरफ्त मे आए थे जिसके चलते वह सतर्क थे और प्रशासन को अपेक्षित सफलता नही मिल सकी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x