ड्रिंक एंड ड्राइव, मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर/साइरन पर हुई सख्त कार्रवाई

उरई जालौन। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) यातायात, महोदय के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न टोल प्लाजा पर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध एक विशेष और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित बनाना था। चेकिंग के दौरान अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव को ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई और उनके वाहन सीज/चालान किए गए। तो वहीं मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर और साइरन की चेकिंग की  गई, निजी और व्यावसायिक वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए हूटर, साइरन और वीआईपी लाइटों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया। इन अवसर पर टी०एस०आई० वीर बहादुर ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्रिंक एंड ड्राइव और वाहनों पर मोडिफाइड साइलेंसर और अवैध हूटर/साइरन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x