जालौन। कमल सिंह चरसौनी ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कमल सिंह चरसौनी के अनुसार उन्होंने लगभग एक वर्ष पूर्व नगर जालौन स्थित चुंगी नंबर चार स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर को प्लाट खरीदने के लिए 4 लाख 40 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि रुपये देने के बाद भी न तो उन्हें प्लाट दिलाया गया और न ही उनकी रकम वापस की गई।
पीड़ित का कहना है कि रुपये वापस करने के लिए प्रॉपर्टी डीलर द्वारा उन्हें एक चेक दिया गया था, लेकिन बैंक में लगाने पर वह चेक भी बाउंस हो गया। इससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest