सोते समय सांप ने तीन युवकों को काटा एक की मौतकुछ दिन बाद घर में है शादी

उरई। माधोगढ़ क्षेत्र के ग्राम बंगरा में उस समय कोहराम मच गया जब छत पर सो रहे तीन युवकों को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद घर में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह घटना घटी उसमें कुछ दिनों बाद शादी समारोह होना था, लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बंगरा निवासी तीन युवक रविवार रात घर की छत पर सो रहे थे। देर रात किसी समय जहरीला सांप वहां पहुंच गया और तीनों युवकों को काट लिया। रात में हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंशुल नाम के  युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उच्च केंद्र रेफर किया गया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक के घर में कुछ दिनों बाद शादी थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार की खुशियां गम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं गांव में सांप निकलने की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x