बबूल की लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़ी वन विभाग ने, 25 हजार जुर्माना वसूला 


मोंठ से मेरठ ले जाई जा रही थी 128 कुंतल बबूल की लकड़ी, कागजात न मिलने पर डीसीएम को वन विभाग कार्यालय में खड़ा कराया

कोंच। वन विभाग की टीम ने बीती रात कोंच-कैलिया मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से ले जाई जा रही बबूल की लकड़ी से भरी एक डीसीएम पकड़ ली। जांच के दौरान लकड़ी से संबंधित जरूरी कागजात न मिलने पर विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
रात में वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित शर्मा टीम के साथ कोंच-कैलिया मार्ग पर ग्राम घमूरी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध डीसीएम दिखाई दी, जिसे रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर वाहन में बड़ी मात्रा में बबूल की लकड़ी भरी मिली। डिप्टी रेंजर ने वाहन चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी अलीगढ़ से लकड़ी परिवहन से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग की टीम ने डीसीएम को कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय कोंच में खड़ा करा दिया। डिप्टी रेंजर अमित शर्मा ने बताया कि डीसीएम में करीब 128 कुंतल बबूल की लकड़ी भरी थी, जिसे मोंठ से मेरठ अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x