उरई। शहर में झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को राठ रोड स्थित गल्ला मंडी के पास पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक छात्रा के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौखरी निवासी अनिष्का त्रिपाठी पुत्री योगेन्द्र कुमार, शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने छोटे भाई के साथ ई-रिक्शा से बाजार से घर लौट रही थीं। जब उनका ई-रिक्शा गल्ला मंडी के आगे उमा पीसीओ के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आए पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में से पीछे बैठे बदमाश ने छात्रा के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि छात्रा घबरा गई और बदमाश मोबाइल लेकर हाईवे की ओर भाग निकले। छात्रा ने अपने भाई के मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने गल्ला मंडी चौकी पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest