गंभीर हालत में घायल का किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है इलाज कोंच। दो दिन पहले रविवार को नगर में कंजड़ बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक अनीश निवासी देवगांव थाना कैलिया को बुरी तरह से कुचल दिया था। गंभीर हालत में युवक का उपचार लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मंगलवार को अनीश के पिता मोहर सिंह परिहार ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर ट्रक नंबर यूपी 80 एक्यू 9997 के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक मंडी पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया था।
घायल के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

