ट्रैक मरम्मत के कारण बिलंब से चली ट्रेन
पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस बुधवार को 2 घंटे 20 मिनट रोक कर चलाई गई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। बता दे की लखनऊ में स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के काम के लिए मेघा पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। जिसमें लखनऊ की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का निरस्तीकरण मार्ग परिवर्तन और रोक कर चलाया गया। जिसमें झांसी कानपुर रेल खंड से गुजरने वाली पुणे लखनऊ ट्रेन नंबर 12103 पुणे एक्सप्रेस को भुवा स्टेशन पर 30 मिनट और उरई स्टेशन पर दोपहर के 2.08बजेसे 3:06 बजे लगभग 1 घंटा इसके अलावा उसरगांव स्टेशन पर 50 मिनट रोक कर चलाया गया। इस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से वैसे ही 5 घंटे देरी से चल रही है। इसके बाद कई घंटे रोक कर चलाया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन को यात्रियों की परेशानियों को विशेष कर देखना चाहिए। वही झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि संरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को रोक कर चलाया गया
पुणे लखनऊ एक्सप्रेस लेट होने से यात्रियों उठानी पड़ी मुश्किलें





