जिले के लोगों को बदतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी: अध्यक्ष
जल्द नेटबैकिंग और एटीएम की भी सुविधा मिलेगी
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन हो गया। उरई के नवीन परिसर का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष यादव.एस. ठाकुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के किसानों, व्यापारियों और खाता धारकों को बहतर से बहतर सुविधाएं दिए जाने के प्रयास किए जाएंगे।
उदघाटन समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक उरई परिक्षेत्र सिया राम द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, साहब सिंह चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण कर किया गया। एवं बैंक में संचालित विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं से अवसर पर उपस्थित गणमान्य ग्राहकों एवं पत्रकार बंधुओं को अवगत कराया गया साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा परिक्षेत्र एवं बैंक व्यवसाय के बारे में जानकारी दी गयी तत्पश्चात बैंक के द्वारा उपस्थित गणमान्य ग्राहकों का अंग वस्त्र भेट कर सम्मान किया गया। कुछ ग्राहकों द्वारा बैंक की सेवाओं को ओर बेहतर करने हेतु सुझाव दिए गए। अध्यक्ष द्वारा सुझाओं को सकारात्मक रूप में लेते हुए अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस मौके पर नेट बैंकिंग और एटीएम की सुविधा खाता धारकों को दिलाए जाने की मांग उठाई गई। इस पर मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे उन्होंने बताया कि जिन बैंकों का मर्ज किया गया है उनके अभी एटीएम लगे हैं उनसे ही सभी का काम चलेगा इन बैंकों का एटीएम प्रयोग करने पर अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। जिले के किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने की कोशिश की जाएगी। यही नहीं समय पर यहां के लोगों द्वारा जो सुझाव दिए जाएंगे उन पर अमल भी होगा। इस अवसर के समापन पर प्रबंधक वसूली द्वारा उपस्थित अध्यक्ष एवं गणमान्य अतिथियों का धन्यबाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ वरि. प्रबंधक अभय कुमार, संदीप दयाल, राजेश शाह, प्रबंधक शोभित मिश्रा, अंशुल गुप्ता, कृष्ण कान्त विदुआ, अजय कुमार, सहायक प्रबंधक सुश्री राधिका तिवारी, संतोष कुमार अन्य स्टाफ सदस्य एवं शाखा प्रबंधक कुलदीप सेंगर, प्रखर गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें ।





