पुलिस बदमाशों के बीच कई राउंड चली गोलियां, दो अपराधी घायल हुए

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए

दो अपराधियों के खिलाफ दर्ज है बड़ी संख्या में मुकदमे
तमंचा कारतूस एक गाड़ी बरामद

एसओजी और डकोर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से असलहा और कारतूस बरामद किए गए है।मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए है। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनके खिलाफ बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज है। इस समय जनपद की पुलिस अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ घर पकड़ अभियान चला रही है।जिसके तहत विगत रात्रि सूचना पर एसओजी और डकोर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ में तीन बदमाशों को उस समय पकड़ लिया जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में छिपे थे। गिरफ्तारी से पहले बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा जबकि एक बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है। पकड़े गए बदमाशों का अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है। वह हमीरपुर और आस पास के जनपद में लूट रंगदारी सहित अन्य जघन्य घटनाएं करते हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश उरई में एक अंग्रेजी शराब ठेके के पास देखे गए ।यह लोग एक चार पहिया गाड़ी से हैं जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर उन्होंने डकोर पुलिस के अलावा सिटी सर्किल के अन्य थानों की पुलिस की एक टीम बनाकर उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मुखबिर की कुछ देर बाद फिर सूचना आई कि यह लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेस के पास जैसारी कला थाना डकोर नहर के नजदीक छुपे हुए है। यह लोग किसी वारदात को अंजाम देने की जुगत में है।इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही एक बदमाश भाग लिया। दो बदमाश बुंदेलखंड एक्सप्रेस की ओर भागे जिन्हें पकड़ने के लिए डकोर थाना पुलिस आगे बढ़ी तो इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी अचानक बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के चलते पुलिस को रुकना पड़ा फिर पुलिस ने घेराबंदी की और आत्म रक्षार्थ फायरिंग की। कुछ देर बाद जब फायरिंग रुक गई तो पुलिस उस स्थान पर गई जहां से बदमाश फायरिंग कर रहे थे तो देखा कि दो लोग घायलावस्था में पड़े है। उन्हें वहां से हिरासत में लिया गया।इसके अलावा एक और बदमाश को मुठभेड़ स्थल के पास से ही दबोचा गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम नरेंद्र पाल पुत्र शंकर दयाल निवासी बफरेता खाना चरखारी, विष्णु और विशुन पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम छिबोली थाना जरिया, शिवम यादव पुत्र कुंदीलाल निवासी ग्राम बड़ी बंदोली थाना डकोर बताएं। शिवम गाड़ी का चालक बताया गया है। नरेंद्र पाल और विष्णु मुठभेड़ में घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों के पास से दो तमंचे चार खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। एक इको कार दो मोबाइल एक लोहे का सब्बल एक पेचकस और 2150 रुपए मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नरेंद्र पाल के खिलाफ करीब 20 मुकदमे कई थाना क्षेत्र में दर्ज है। यह शातिर किस्म का अपराधी है। हमीरपुर राठ के आसपास क्षेत्र में सक्रिय रहकर बार दातों को अंजाम देता है। इसके अलावा विष्णु के खिलाफ भी गरीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है।दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास समीप वर्ती जनपद की पुलिस से संपर्क करके प्राप्त जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके खिलाफ और भी मुकदमे तो दर्ज नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी और डकोर थाना पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए इन तीनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।रामू नाम का एक बदमाश मौके से भागा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा। इस तरह पुलिस की सक्रियता से कोई बड़ी घटना होने से बच गई और तीन शातिर किस्म के अपराधी पुलिस की गिरफ्तमे आ गए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x