निर्माणाधीन नाला दे रहा है बड़ी घटना को निमंत्रण
अधिशाषी अभियंता ने आबा जाहि रुकवाने को कहा
उरई । सुहाग महल के पास बन रहा नाला किसी बड़ी अनहोनी को निमंत्रण दे रहा है। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले के किनारे से पानी का बहाव तेज हो गया है। लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर यहां से निकल रहे है। अधिशासी अभियंता ने पूल के पास से हो रहे आवागमन को रोकने के निर्देश दिए है। मुख्य बाजार से कोच बस स्टैंड के लिए जाने वाली सड़क पर सुहाग महल के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। बरसों पुराने क्षति ग्रस्त नाले की जगह नया नाला बन बाया जा रहा है। ठेकेदार ने आबा गमन के लिए नाले के किनारे से अस्थाई रोड बना दिया। पिछले दो दिनों से हो रही अधिक बारिश के कारण नाला उफनाने लगा है। जो अस्थाई सड़क बनी है उसके ऊपर से तेज गति से पानी बह रहा है ।इस तेज बहाव पानी के बीच से लोग पैदल और वाहन लेकर निकल रहे ।अपनी जान जोखिम में डाल कर राहगीर जिस नाले के किनारे पानी से होकर निकल रहे उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि पानी के भाव में बह भी सकते हैं। आसपास के लोगों ने इस पर गहरी नाराजगी जताकर कर यहां का आवागमन रुकवाने की बात कही है ।नाला निर्माण में हो रही देरी के चलते भी लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार इस निर्माण कार्य में बेहद लापरवाही बरत रहा है। अस्थाई रोड के ऊपर से बह रहे पानी के बारे में जब अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल यहां से आवा गमन रुकवाने के निर्देश दिए। लोगों का कहना है कि अगर आबा गमन नहीं रोका गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है ।देखने में आ रहा है कि छोटे बच्चे भी पानी के तेज बहाव को चीरते हुए निकल रहे हैं जबकि यह बहुत जोखिम भरा है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नाले में पानी बढ़ जाने से वह उफना रहा है ।प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
अस्थाई रोड के ऊपर से बह रहे पानी को चीर कर निकल रहे है लोग





