अधिकारियों ने निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को लगाई फटकार, दूसरे प्लेट फार्म पर रोकी गई ट्रेन
उरई । लगातार हो रही बारिश से प्लेटफार्म नंबर 1 पर बन रहा फुट ओवर ब्रिज की दीवार बुधवार को धस गयी। जिसकी वजह से प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। बता दे की हरियाणा की कंपनी के द्वारा स्टेशन पर 40 फुट चौड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए खुदाई का काम चल रहा था। बुधवार को सुबह के समय तेज बारिश होने लगी।उसी समय झांसी से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई। उसी समय ट्रेन की धमक से दीवार धस गयी। जिसकी वजह से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक एसके खरे और एस एस ई वर्क विवेक दुबे ने काम रुकवाया। और खुदाई की जगह में मिट्टी भरवाईं और प्लेटफार्म नंबर 1 पर आने वाली पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे उप मुख्य अभियंता ब्रिज निर्माण अनिल कुमार जैन ने कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को फटकार लगाई और भविष्य में इस प्रकार की संरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाए इसकी हिदायत दी। एक नंबर की जगह सभी ट्रेनों को दो नंबर से गुजर गया। जिसकी वजह से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर जाना पड़ा। खासतौर पर दिव्यांग बुजुर्ग यात्रियों कोपरेशानी हुई। वहीं स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर ब्रिज का काम होने की वजह से वहां पर भी खुदाई की गई है। स्थिति को देखते हुए दोनों तरफ से ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर गुजारा जा रहा है। वही इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म सही करने का काम जारी है।
प्लेट फार्म एक पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज की दीवार धसी ट्रेनों की आवाजाही रोकी





