इंजन फैल होने से लेट आयी संतकबीर नगर एक्सप्रेस,यात्री हुए परेशान

करीब पौने तीन घंटा बिलंब हुआ ट्रेन में

उरई। आजमगढ़ से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की वजह से शनिवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटा 40 मिनट देरी से आयी। जिसकी वजह से यात्री परेशान रहे। बता दें कि शनिवार की सुबह के 7:40 बजे आजमगढ़ से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस पामा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी उसके इंजन में अचानक खराबी आने की वजह से ट्रेन खड़ी हो गयी। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और स्टेशन अधीक्षक पामा को दी। चालक ने सहचालक की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद 8:41बजे 1 घंटे के बाद किसी प्रकार ठीक किया। और ट्रेन को धीरे-धीरे पुखरायां स्टेशन 9:11 बजे लाया गया। जहां पर ट्रेन मैनेजर रोहित शर्मा ने स्टेशन अधीक्षक पुखरायां बीके प्रजापति से बात कि और दूसरा इंजन लाने के लिए कंट्रोल से कहा। 10:07 बजे लगभग 1 घंटे के बाद इंजन आया और ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वहीं उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय सुबह के 8.04 बजे के स्थान पर 10.44 बजे 2 घंटा 40 मिनट देरी से आई। यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 3 पर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा गोमती नगर से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन नंबर 06530 समर स्पेशल अपने निर्धारित समय से लगभग 3 घंटा देरी से आयी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x