यूपी के चिड़ियाघर और लॉयन सफारी एक सप्ताह तक बंद, बाघिन के विसरा में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद फैसला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर में स्थित चिड़ियाघर और इटावा का लॉयन सफारी एक सप्ताह के लिए लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं। गोरखपुर के चिड़ियाघर में 7 मई को मरी बाघिन की विसरा की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

प्रदेश की प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराधा वेमुरी के अनुसार, मैलानी से रेस्क्यु करके एक बाघिन गोरखपुर जू में लाई गई थी। वह तभी से बीमार थी। उसका जू में इलाज चल रहा था। उसकी 7 मई को मौत हो गई, जिसका विसरा जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजा गया था। वहां से बर्ड फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद एहतियातन लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर के चिड़ियाघर और इटावा का लायन सफारी पब्लिक के लिए बंद करने का फैसला किया गया, ताकि संक्रमण फैलने की किसी भी आशंका को खत्म किया जा सके। यह बंदी बुधवार से अगले एक सप्ताह तक प्रभावी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x