यूपी पुलिस की टॉप टेन सूची में बरेली जोन के पांच जिले, एडीजी ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

यूपी पुलिस ने आईजीआरएस पर भेजी गई शिकायतों के निस्तारण से संबंधित एक जनवरी से 15 अप्रैल तक का आंकड़ा जारी किया है। इसमें शीर्ष 10 जिलों की सूची में बरेली जोन के पांच जिले शामिल हैं। बरेली दूसरे, बदायूं पांचवें, मुरादाबाद छठे, बिजनौर सातवें और रामपुर आठवें स्थान पर रहा। 

एडीजी जोन रमित शर्मा ने आईजीआरएस पटल के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एडीजी ने बताया कि बरेली जोन में आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से हो रहा है, प्रदेश स्तर से जारी रैंकिंग में भी यह स्थिति स्पष्ट हुई है। सम्मानित होने वालों में बरेली जोन कार्यालय से दरोगा सतेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी नरेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। 

एडीजी ने बरेली एसएसपी कार्यालय की उप निरीक्षक सोनी खंपा, आरक्षी सचिन कुमार, बदायूं से दरोगा विवेक कुमार व आरक्षी संजीव चौधरी, मुरादाबाद से इंस्पेक्टर अवनीश पाल सिंह, मुख्य आरक्षी जूली व आरक्षी नितिन शिवाच को सम्मानित किया। बिजनौर के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, आरक्षी कमलदीप व आरक्षी सूर्यप्रताप, रामपुर से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, दरोगा ओमपाल सिंह व आरक्षी श्रवण कुमार को सम्मानित किया.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x