गिरावट के बाद संभली सोने की कीमतें, चांदी में नरमी बरकरार; जानें आज का भाव

सोने की कीमतों में सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 950 रुपये बढ़कर 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

सोमवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत वाले सोने की कीमत 3,400-3,400 रुपये की भारी गिरावट के साथ क्रमश: 96,550 रुपये और 96,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।   सोने में सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी।

मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। बाजार विशेषज्ञों का कहना है, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में विराम के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से सोने की कीमतों में फिर से उछाल आया है। 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x