देश का ट्रांसपोर्टर हर सेवा देने को तैयार, कैट तय करेगा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति

भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच देश का हर वर्ग केंद्र सरकार और भारतीय सेना के साथ डटकर खड़ा हो गया है। सभी लोग अपनी सेवाएं देकर इस माहौल में अपने देश को मजबूत करने में जुट गए हैं। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा है कि उनके सभी ट्रक सेना का हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। कैट ने भरोसा जताया है कि इस आपातकाल में देश में किसी भी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं होने दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने देश को भरोसा दिलाया है कि इस समय देश की आवश्यकता की हर सामग्री उचित मात्रा में उपलब्ध है और किसी भी वस्तु की उपलब्धता को लेकर कोई संकट नहीं है। सरकार ने लोगों से यह भी अनुरोध किया है कि वे किसी भी वस्तु का अनावश्यक संग्रह न करें। इससे वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में परेशानी होती है।  

ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा है कि इस संकट के समय में वे देश की हर संभव सेवा देने के लिए तैयार हैं।

देश के किसी हिस्से में किसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने से लेकर बॉर्डर पर रसद या कोई अन्य सामग्री पहुंचाने की बात हो, उनके  संगठन से जुड़ा हर ट्रांसपोर्टर अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि वस्तुओं के आवागमन को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी और सरकार के एक कॉल पर वे हर प्रकार की सेवा देने के लिए तैयार हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x