कान फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए रॉबर्ट डी नीरो, स्टेज से डोनाल्ड ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान

मंगलवार (13 मई) को कान फिल्म फेस्टिवल की शुरूआत हो चुकी है। समारोह में पहले दिन हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान के सबसे बड़े पाम डी’ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रॉबर्ट डी नीरो को यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा दिया गया। इस अवॉर्ड के मिलने पर समारोह में मौजूद सभी लोगों ने रॉबर्ट डी नीरो के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।

कान के सबसे बड़े अवॉर्ड को प्राप्त करते समय डी नीरो ने अपने संबोधन में कहा, “कान फेस्टिवल के लिए मेरे मन में बहुत भावनाएं हैं। खासकर अब जब दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जो हमें अलग करता है, कान हमें एक साथ लाता है। स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर, फैंस और दोस्त। यह घर आने जैसा है।”

इस दौरान हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। डी नीरो ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘अशिक्षित राष्ट्रपति’ बताया। जिसे कला, साहित्य और संगीत की समझ नहीं है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x