पोल तो हट गया लेकिन दुर्घटना बाला स्थान सही नहीं हुआ
उरई। नगरपालिका की लापरवाही वाहन चालकों पर भारी पड़ गई। कालपी रोड पर लगे टूटे विज्ञापन एलईडी डिस्पले वाले पोल के स्थान पर बने डिवाइडर से विगत रात कई गाड़ियां टकरा गयी। गनीमत यह रही हे कि इससे कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन वाहन जरूर क्षति ग्रस्त हो गए। शहर के कालपी रोड पर जायसवाल टॉवर के पास नगर पालिका द्वारा विज्ञापन एलईडी डिस्प्ले पोल लगाया गया था। जिसमें काफी समय तक विज्ञापन भी प्रसारित होते रहे। हाल ही में नगर पालिका द्वारा एलईडी और पोल वहां से हटा दिया गया। लेकिन पोल गाड़ने वाले डिवाइडर के टुकड़े को उस स्थान से नहीं हटाया गया। जो कि दुर्घटना का कारण बन रहा है।मंगलवार रात हुई बारिश के चलते सड़क पर कम रोशनी की बजह से वाहन चालकों को ठीक से दिखाई नहीं दिया जिसके कारण कई वाहन उससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया है कि बीच सड़क पर रखे डिवाइडर के पास न कोई साइनबोर्ड लगाया गया और न ही रेडियम जिससे वाहन चालक सावधान हो सके।बताया गया। है कि करीब एक दर्जन गाड़ियां उस डिवाइडर में जा भिड़ी। हालांकि हादसे में कार चालक मामूली रुप से चुटहिल हुए, अगर कार की रफ्तार तेज होती तो निश्चित ही कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी। स्थानीय लोगों की माने तो उक्त डिवाइडर के टुकड़े से आए दिन बाइक सवार व कार चालक टकराकर घायल हो जाते हैं। लेकिन पालिका कर्मियों व अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। पालिका के जिम्मेदार आंख बंद किए हुए है।





