नाली के विवाद में खून बहा, तीन घायल

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
उरई डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कहटा में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चेतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे शराब पीकर पड़ोस के ही कुछ लोग आए और पानी निकासी को लेकर परिजनो के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया उन्होंने लात घूंसो, लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई रामकिशन और रामशरण से भी मारपीट की गई। इस घटना में वह और उनके परिजन घायल हो गए। इसके साथ आरोपियों ने घर में रखे ट्रैक्टर व बाइक में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में घायल हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल रामकुलिशन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान ने बताया कि मारपीट के मामले में एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को पकड़ लिया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x