छायादार पौधे रोप कर सुरक्षा का लिया गया संकल्प
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : निरंजन
उरई, मानव सेवा को सर्वोपरि मानने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डाक्टर प्रशांत निरंजन का बुधवार को जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज में पौध रोपण कर लोगों ने उनकी सुरक्षा कि जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। डाक्टर प्रशांत निरंजन जितने सौम्य स्वभाव के हे उतने ही वह दयावान भी हे। मरीजों के प्रति उनका दोस्ताना व्यवहार रहता है इस लिए आज उनके जन्म दिन पर लोगों ने रक्तदान और पौधरोपण जैसे नेक कार्य करके उनकी दीर्घायु की कामना की है। कोरोना काल हो या फिर किसी गरीब मरीज की मदद का मौका हर समय चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उन्होंने अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया है।राजकीय मेडिकल कॉलेज बहतर सुविधाएं देकर वह मरीजों का दिल जीत चुके है। सीएमएस डॉ प्रशान्त निरंजन के जन्मदिन पर मेडिकल कॉलेज में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया इसके बाद वही पर छाया दार पौधे रोपे गए। उक्त कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रशान्त निरंजन ने कहा कि सबसे बड़ा दान रक्तदान है। इससे बड़ा कोई परोपकार का काम नहीं हो सकता है। रक्तदान से हम किसी को नया जीवन दे सकते है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई परेशानी नही होती है। डाक्टर निरंजन ने लोगों का आवाहन किया कि वह हमेशा उन लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे जो मजलूम है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मरीजों के साथ दोस्ताना व्यवहार किया जाए। दबा के साथ मरीजों को सम्मान और उनका हौसला बढ़ाने की भी जरूरत रहती है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों की अच्छी सुविधाएं देने के लिए में हमेशा मैं दृढ़ संकल्पित रहता हु। अच्छा करने की कोशिश में लगा रहता हु आगे भी जिले के लोगों की सेवा पूरी दृढ़ इच्छा के साथ करता रहूंगा। यहां के लोगों का भी मुझे हर पल सहयोग मिलता रहता है खासकर मीडिया ने हमेशा हमारा हौंसला बढ़ाया है। इस मौके पर रोपे गए पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया गया। रक्तदान करने बालो में लोकेश कुशवाहा, राहुल कुमार, संजीव पाराशर, रवि कुमार, अशोक कुशवाहा, सत्यम, योगेंद्र, राहुल राठौर, शैलेन्द्र पांचाल, राहुल, जितेंद्र पाल, राजीव निरंजन, अमरनाथ, विकास दुबे, शंकर, रंजीत, राजेन्द्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सीएमएस के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया





