ज्यादातर एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे
पुलिस को लेना होगा इन घटनाओं को गंभीरता से
शहर में लगे ज्यादातर एटीएमो की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। चोर एटीएम की बैटरियों को निशाना बना रहे है। नगर के दो एटीएम से बैटरियां चोरी होने की घटनाएं सामने आई है। शहर में जो एटीएम लगे है उनकी कोई मुकम्मल सुरक्षा नहीं है। कुछ एटीएम पर ही सुरक्षा कर्मी रात में रहते है। ज्यादातर भगवान के भरोसे खुले रहते है। चोर एटीएम के केश को तो हाथ नहीं लगा पाते है लेकिन उनकी बैटरी आसानी से चोरी कर लेते है। यह घटनाएं काफी गंभीर है। एक एटीएम से बैटरी चोरी होने की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहल्ला न्यारमनगर में खुले एक एटीएम से शातिर चोर बैटरी चुरा ले गए। यह घटना 12 जून की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद कबीर निवासी छोटी बजरिया के पास श्यामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हर्ष इंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर है। मेरा हिताची का एटीएम राम नगर डीबीसी के आगे अजनारी रोड पर लगा है।12 जून की रात चोर उससे तीन बैटरी चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उल्लेखनीय हे कि उरई शहर में एटीएम से बैटरियों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जो पुलिस लाइन वाले रोड पर स्थित है पिछले महीने बैटरी चोरी हुई ।कई एटीएम से पहले भी बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। हैरान कर देने वाला मामला यह हे कि उक्त स्थान काफी सुरक्षित माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली वारदात नहीं है, बल्कि बीते कुछ महीनों से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद अब तक न तो किसी चोर की गिरफ्तारी हो पाई है और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को मिली है। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए, एटीएम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द इन बैटरी चोरों को गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाए।
सुने एटीएम की बैटरियों को निशाना बना रहे है शातिर चोर





