उरई से सीधी दिल्ली ट्रेन चलाए जाने की मांग ने जोर पकड़ाउच्च क्लाश का विश्राम कक्ष बनाएं जाने की भी मांग

उठाई व्यापारियों ने कई मांगों को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा उरई दैनिक भास्कर। उरई स्टेशन से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन चलाए जाने और स्टेशन पर उच्च सुविधाओं बाला विश्राम गृह बनाए जाने सहित कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की है कि उरई स्टेशन पर उच्च क्लास के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विश्राम गृह बनाया जाए इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही हे। ज्ञापन में जनपद जालौन एवं आसपास के जिलों के यात्रियों, व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा चालू कराए जाने की भी मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन लोगों को किसी न किसी काम से दिल्ली जाना पड़ता है। दिल्ली के लिए यहां से सीधी ट्रेन न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।। स्टेशन पर महिलाओं के लिए अलग से सुरक्षित विश्राम गृह निर्मित कराए जाने पर भी ज्ञापन में जोर दिया गया। व्यापार मंडल ने महाप्रबंधक से मांग की है कि द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय को और अधिक बड़ा किया जाए जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। साथ ही दिव्यांग भाई बहनों के लिए कोई साइकिल स्टैंड नहीं है जब कि अमृत भारत योजना में बने स्टेशन पर पूर्व में उनके लिए एक अलग से साइकिल स्टैंड था। साथ ही सभी प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी टीवी लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के अलावा धर्मेंद्र शर्मा, विवेक शुक्ला, संजय विजपुरिया, केदार भारद्वाज,निलय कुमार, रोहित अग्रवाल सहित एक दर्जन व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।फोटो 13फोटो परिचय- स्टेशन मास्टर को ज्ञापन देते व्यापारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x