उरई। जिला इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में एक यादव समाज के कथावाचक के साथ मारपीट, लूट और जबरन सिर मुंडवाने की घटना सामने आने के बाद यादव समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा जालौन इकाई ने जिलाध्यक्ष व्रजराज रिछारा के आवास परबैठक हुई / जिस्मे जनपद के कथा वाचको को बुला कर सम्मानित किया इसके बाद इस घटना को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जालौन की बैठक में कथा वाचक कृपाचार्य शास्त्री व राधेश्याम शास्त्री ने कहा की यादव समाज के कथावाचक के साथ मारपीट, लूट और जबरन सिर मुंडवाने की घटना उस समय हुई जब कथावाचक अपने धार्मिक कार्य में व्यस्त थे, कुछ लोग जो स्वयं को ब्राह्मण समाज का बताते हैं, उन्होंने उनके साथ अशोभनीय और अमानवीय व्यवहार किया। मारपीट के साथ-साथ कथावाचक के साथ लूटपाट भी की गई और जबरन उनका सिर मुंडवा दिया गया, जिससे न केवल पीड़ित की व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भी गहरी चोट लगी है। बताया कि सभी संगठन समाज से उत्थान के लिए काम कर रहे है तो एक जुट होकर एक मंच पर आएं नहीं तो इस समय जो एक कहावत चल रही है कि बाटोगे तो काटोगे की कहावत सच होगी। सामूहिक बैठक में निर्णय लिया गया कि देश के सभी संगठन एक साथ एक मंच पर आकर इस घटना का विरोध करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यादव समाज हमेशा से सभी जातियों और विशेषकर ब्राह्मण समाज का सम्मान करता आया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं कुछ ग्रसित मानसिकता के लोगों द्वारा समाज में विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से की जा रही हैं, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यदि दोषियों की शीघ्र कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे पुनरावृत्ति न हो। साथ ही यह भी चर्चा का विषय रहा कि इस अवनमीय कृति में सरकार का बुलडोजर कहा है और अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरा यादव समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव जिला महामंत्री भारत सिंह यादव वरिष्ठ समाजसेवी जगपाल यादव अवधेश यादव यूथ अध्यक्ष प्रदीप यादव युवा नेता उदय यादव मुलायम सिंह यादव उरई अध्यक्ष अवधेश यादव उपाध्यक्ष संजय यादव नगर प्रभारी अनिल यादव, शिवपाल सिंह यादव वीरू यादव आदि यादव समाज के लोग मौजूद रहे।
यादव कथावाचक के साथ अमानवीय व्यवहार पर यादव समाज में आक्रोश, विरोध की चेतावनी





